यहूदी धर्मगुरु बोले- हिंदू गाय का मूत्र चाटते हैं, मामले पर फिलिस्तीनी दूत ने दी प्रतिक्रिया
भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम. अबू शावेश ने एक रब्बी का वीडियो साझा किया है जिसमें उसने भारतीयों और हिंदुओं पर नस्लभेदी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे 'फर्श से गाय का मूत्र चाटते हैं'। शावेश ने नस्लवाद को मानवता के लिए खतरा बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए सभी धर्मों का सम्मान ज़रूरी है।