यह देश की तरक्की का बजट नहीं, 'मोदी सरकार बचाओ' बजट है: 10 बिंदु शेयर कर खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर 10 बिंदु शेयर किए हैं। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार का बजट अपने गठबंधन के साथियों को ठगने के लिए आधी-अधूरी 'रेवड़ियां' बांट रहा है ताकि एनडीए सरकार बची रहे।" उन्होंने आगे कहा, "यह देश की तरक्की का बजट नहीं, 'मोदी सरकार बचाओ' बजट है।"