यह देश की दुआओं व टीम की मेहनत से हुआ: टी-20 विश्व कप में भारत की जीत पर मोहम्मद शमी
भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने टी-20 विश्व कप में भारत की जीत पर कहा है, "यह सब देश की दुआओं और टीम की मेहनत से हुआ है।" उन्होंने कहा, "एक समय ऐसा लगा था कि भारतीय टीम के हाथ से ट्रॉफी निकल जाएगी लेकिन खिलाड़ियों ने ना केवल मैच में वापसी की बल्कि टी-20 के विश्व चैंपियन भी बने।"