यह देश कोई धर्मशाला नहीं कि कोई जब चाहे आकर रहे: इमिग्रेशन बिल पर संसद में अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इमिग्रेशन ऐंड फॉरेनर्स बिल को लेकर लोकसभा में चर्चा में कहा है, "देश की सुरक्षा के लिए यह जानना ज़रूरी है कि हमारे देश में कौन आता है और कितने समय के लिए आता।" उन्होंने कहा कि यह देश कोई धर्मशाला नहीं है जहां कोई भी व्यक्ति किसी भी उद्देश्य से आकर बस जाए।