यह धन का प्रदर्शन है, इतना गरीबों के उत्थान के लिए हो तो अच्छा है: अनंत की शादी को लेकर मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर कहा है कि यह धन का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा, "इतना गरीबों के उत्थान के लिए हो तो ज़्यादा अच्छा है और शान-ओ-शौकत के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च करने की बात उचित नहीं है।"

Load More