यह धोनी भाई का आइडिया था, मैंने उन्हें कहते सुना था: जडेजा के प्रैंक पर तुषार देशपांडे
चेन्नई के दर्शकों को चिढ़ाने के लिए रवींद्र जडेजा द्वारा एमएस धोनी से पहले बल्लेबाज़ी के लिए डगआउट से निकलने को लेकर तुषार देशपांडे ने खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यह धोनी भाई का आइडिया था। देशपांडे ने कहा, "मैंने धोनी भाई को जड्डू भाई से कहते सुना, 'मैं बल्लेबाज़ी करने जाऊंगा...लेकिन तुम ऐसे दिखाना...जैसे तुम जा रहे हो'।"