यह न तो फनी है और न ही सही: भारत की आबादी पर मैगज़ीन के कार्टून पर जर्मन राजदूत
भारत में जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने भारत की आबादी पर जर्मन मैगज़ीन 'डेर स्पीगल' के कार्टून की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "कार्टून न तो फनी है और न ही सही...मैं कार्टूनिस्ट को अपने साथ दिल्ली मेट्रो राइड के लिए बुलाना चाहूंगा...उसे भारत के बारे में थोड़ी और जानकारी जुटानी चाहिए और...जानना चाहिए कि...यहां रेलवे सिस्टम कितना अत्याधुनिक है।"