यह नए भारत का आह्वान है: पोखरण में हुए 'भारत शक्ति' युद्धाभ्यास का वीडियो शेयर कर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को X पर पोखरण (राजस्थान) में हुए 'भारत शक्ति' युद्धाभ्यास का वीडियो शेयर किया और कहा, "हम भारत को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करते रहेंगे।" पीएम ने कहा, "आसमान में यह गर्जना, ज़मीन पर यह जांबाज़ी और चारों दिशाओं में गूंजता विजय घोष नए भारत का आह्वान है।"