यह नया नहीं, रामायण के समय से इससे लड़ रहे हैं: एआई के दुरुपयोग पर आशुतोष राणा
अभिनेता आशुतोष राणा ने विकसित होती टेक्नोलॉजी और एआई के दुरुपयोग पर कहा है, "यह नया नहीं...माया युद्ध है जिससे हम रामायण के समय से लड़ते आ रहे हैं।" उन्होंने कहा कि लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच युद्ध में लक्ष्मण को रावण के पुत्र के कई अवतार दिखे थे। ऐक्टर का एक डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।