यह नववर्ष गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों को दोबारा शक्ति प्रदान करे: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने 'X' पर लिखा, "वर्ष 2024 ऐसा वर्ष होना चाहिए जो गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों को दोबारा से आशा और शक्ति प्रदान करे।" उन्होंने लिखा, "हम सभी नागरिकों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ें और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करें।"