यह नहीं समझें कि डीपफेक से निपटना नामुमकिन है: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि यह नहीं समझें कि डीपफेक से निपटना नामुमकिन है। बकौल चंद्रशेखर, टेक्नोलॉजी संबंधी दिक्कतें आएंगी लेकिन मौजूदा कानूनों की मदद से इनसे निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स को अपने यूज़र को बताना चाहिए कि अगर वे ऐसे कंटेंट अपलोड करेंगे तो उन्हें प्लैटफॉर्म से हटा दिया जाएगा।