यह नाटो में सदस्यता के लिए 'पुल' के समान है: यूएस संग रक्षा समझौते पर ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के साथ द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते को लेकर ज़ेलेंस्की ने कहा, "यह कीव के नाटो में शामिल होने की कोशिश के लिए एक 'पुल' के समान है।" उन्होंने कहा कि रूस वैश्विक खतरा बन गया है और ऐसे समझौतों से हमारे राष्ट्र मजबूत बनेंगे।