यह निजता के अधिकार का उल्लंघन: पत्नी के प्रेमी की मोबाइल लोकेशन निकालने की मांग पर एचसी
कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक फैमिली कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया जिसमें मोबाइल सेवा कंपनी को एक दंपति के वैवाहिक मामले में महिला के कथित प्रेमी की मोबाइल लोकेशन का ब्योरा जमा करने को कहा गया था। कोर्ट ने कहा, "मामले में तीसरे पक्ष (कथित प्रेमी) की निजता का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।"