यह निराशाजनक है, कभी नहीं सोचा था कि कोई खिलाड़ी पान मसाला का विज्ञापन करेगा: गंभीर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने पान मसाला का विज्ञापन करने वाले पूर्व क्रिकेटरों की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "मैंने...कभी नहीं सोचा था कि कोई खिलाड़ी पान मसाला के विज्ञापन करेगा। यह निराशाजनक है...इसलिए मैं कहता हूं कि अपने रोल मॉडल को सोच-समझकर चुनें।" उन्होंने कहा, "पैसा इतना महत्वपूर्ण नहीं है कि...आपको पान मसाला का विज्ञापन करना पड़े।"