यह प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित आपदा है: पंजाब में आई बाढ़ पर नवजोत सिंह सिद्धू
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार दोनों को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा या नियति नहीं है बल्कि मानव गतिविधियों के चलती आई आपदा है। बकौल सिद्धू, इससे बचा जा सकता था। उन्होंने कहा, "पंजाब की नदियां कभी वरदान थीं...कुप्रबंधन के चलते अभिशाप बन गई हैं।"