यह पर्व महिलाओं के हितों की रक्षा करने का है: रक्षाबंधन की बधाई देते हुए राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। उन्होंने कहा, "रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच अनोखे बंधन का उत्सव है। यह पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक सीमाओं से परे हमारे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है और यह पर्व महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे संकल्प को मज़बूत करता है।"