यह परंपरा कहां से आई?: मंत्रालय में कुर्सी पर डाले गए तौलिए को लेकर अफसरों से जयंत चौधरी

आरएलडी के प्रमुख व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने मंगलवार को शिक्षा मंत्रालय में राज्यमंत्री व कौशल विकास व उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाला। इस दौरान जयंत ने कुर्सी पर डाले गए तौलिए को लेकर शिक्षा मंत्रालय में मौजूद अधिकारियों से पूछा, "अरे सच में बताओ...यह तौलिया वाली परंपरा कहां से आई है?" इसके बाद अधिकारी हंसने लगे।

Load More