यह पल खास है: विश्व ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारे सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक नीरज चोपड़ा की बड़ी उपलब्धि। यह भारतीय खेलों के लिए खास पल है। नीरज को मैं उनकी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"