यह पल मरते दम तक याद रहेगा: राम मंदिर की झलक दिखाते हुए अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को 'X' पर राम मंदिर की झलक दिखाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह पल मरते दम तक याद रहेगा। गौरतलब है कि सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और समारोह में अनुपम समेत बॉलीवुड के कई ऐक्टर्स शामिल हुए थे।