यह पहली नज़र का प्यार नहीं था, परखने में समय लिया: पति मथायस को लेकर तापसी पन्नू

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने पति व बैडमिंटन कोच मथायस बोई को लेकर कहा है, "यह मेरे लिए पहली नज़र का प्यार नहीं था। मैंने उन्हें परखने में समय लिया।" तापसी ने बताया, "वह मुझे पसंद थे और मैं उनकी इज़्ज़त करती हूं...हम मिलते रहे और मुझे उनसे प्यार हो गया।" तापसी व मथायस ने मार्च-2024 में शादी की थी।

Load More