यह पार्टी का बयान नहीं: सैम पित्रोदा के 'राम मंदिर मुद्दा है या महंगाई?' बयान पर कांग्रेस
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने हाल ही में कहा था, "राम मंदिर को एक प्लैटफॉर्म नहीं बना सकते। क्या राम मंदिर असली मुद्दा है या महंगाई व बेरोज़गारी असली मुद्दा है?" वहीं, पित्रोदा के बयान पर पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "पित्रोदा का बयान कांग्रेस का आधिकारिक बयान नहीं है। वह पार्टी की तरफ से नहीं बोलते।"