यह पूरे भारतीय सिनेमा की जीत: 'नाटू नाटू' गाने के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने पर राजामौली

फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने द्वारा प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचने पर फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने कहा है, "यह केवल 'आरआरआर' की नहीं बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा की जीत है।" उन्होंने कहा, "इस उपलब्धि के लिए एम.एम. कीरवानी को बधाई देता हूं। उनकी शानदार बीट पर दुनिया को डांस करते देखकर गर्व हो रहा है।"

Load More