यह प्रोपेगेंडा फिल्म है: पीएम मोदी को लेकर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों को लेकर ब्रिटिश मीडिया कंपनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह प्रोपेगेंडा और पक्षपातपूर्ण फिल्म है जिसमें गुलामी वाली मानसिकता दिखती है। मंत्रालय ने कहा, "इस डॉक्यूमेंट्री को भारत में नहीं देखा जा सकता...हम ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहते जिससे इसका प्रचार हो।"