यह फर्ज़ी है: अपने नाम से वायरल मुस्लिम लड़कियों की घर वापसी कराने से जुड़े पत्र पर आरएसएस
आरएसएस ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से वायरल उस पत्र को फर्ज़ी बताया है जिसमें दावा किया गया था कि 'मोहन भागवत ने प्रतिवर्ष 10 लाख मुस्लिम लड़कियों की घर वापसी का लक्ष्य रखा है'। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा, "आरएसएस के नाम पर सोशल मीडिया में चल रहा यह पत्रक पूर्णतः झूठा है।"