यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए बनी है: वीएफएक्स के लिए 'आदिपुरुष' के ट्रोल होने पर निर्देशक
निर्देशक ओम राउत ने फिल्म 'आदिपुरुष' को वीएफएक्स के लिए ट्रोल किए जाने पर कहा है, "मुझे बुरा लगा था पर मैं आश्चर्यचकित नहीं था क्योंकि यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए बनी है।" राउत ने कहा, "अगर मुझे चुनना होता तो मैं उसको (टीज़र) यूट्यूब पर कभी नहीं डालता...क्योंकि वह (फिल्म) छोटे पर्दे के लिए नहीं बनी है।"