यह फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए होता है: के.एल. राहुल को लेकर वेंकटेश-आकाश की बहस के बीच गंभीर
के.एल. राहुल की भारतीय क्रिकेट टीम में जगह को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद व आकाश चोपड़ा की ट्विटर पर बहस के बीच गौतम गंभीर ने कहा है, "सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और नैरेटिव बनाने के लिए...ये चीज़ें होती हैं।" राहुल की कप्तानी वाली आईपीएल टीम एलएसजी के मेन्टॉर गंभीर ने कहा कि उनका समर्थन किया जाना चाहिए।