यह बाइडन का शेयर बाज़ार है: अमेरिकी बाज़ारों में गिरावट पर ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि शेयर बाज़ार और देश की जीडीपी में 0.3% की गिरावट के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ज़िम्मेदार हैं। ट्रंप ने कहा, "यह बाइडन का शेयर बाज़ार है, ट्रंप का नहीं...देश तरक्की करेगा...धैर्य रखें।" ट्रंप के पहले 100 दिनों में अमेरिकी शेयर बाज़ार ने 1970 के बाद सबसे बुरी गिरावट दर्ज की है।