यह बंगाल को अस्थिर करने की सोची-समझी साज़िश है: उग्र विरोध-प्रदर्शन पर टीएमसी
टीएमसी ने कोलकाता में रेप-हत्या के खिलाफ जारी उग्र प्रदर्शन के बीच कहा है, "गलतफहमी में ना रहें...यह न्याय के लिए प्रदर्शन नहीं है, यह बीजेपी द्वारा फैलाई गई अराजकता है।" टीएमसी ने कहा, "भाड़े के गुंडे दौड़-दौड़कर बैरिकेड्स तोड़ रहे हैं और पुलिस पर हमला कर रहे हैं...यह बंगाल को अस्थिर करने और अशांति भड़काने की सोची-समझी साज़िश है।"