यह बीमारी पिछली सरकार से मिली है, इलाज में समय लगेगा: दिल्ली में जलभराव पर CM रेखा गुप्ता
दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज़ बारिश से हुए जलभराव को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है, "यह बीमारी जो हमें पिछली सरकार से मिली है, इसका इलाज होने में समय लगेगा।" उन्होंने कहा, "आज मैं खुद उन रास्तों से होते हुए आई हूं जहां दिल्ली के लोग जाम में फंसे हुए हैं।"