यह बकवास बंद करें कि बाबर के टीम में न होने से इंग्लैंड से पाक जीता है: मोहम्मद आमिर
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने कहा है कि प्रशंसकों को यह नहीं कहना चाहिए कि बाबर आज़म की अनुपस्थिति के कारण पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीता है। उन्होंने कहा, "कृपया यह बकवास बंद करें...हमने बेहतर योजना बनाई और...अधिकतम लाभ उठाया इसलिए जीते।" गौरतलब है, बाबर को दूसरे-तीसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था।