यह बकवास है, भारत 200 से अधिक रनों से जीता: हफीज़ के कोहली को 'स्वार्थी' कहने पर वॉन
पूर्व पाकिस्तानी ऑल-राउंडर मोहम्मद हफीज़ द्वारा 49वां वनडे शतक लगाने के दौरान 'धीमा खेलने' को लेकर विराट कोहली को 'स्वार्थी' बताए जाने पर पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट किया, "भारत ने शानदार क्रिकेट खेलकर आठ टीमों को हराया है।" उन्होंने कहा, "कोहली ने मुश्किल पिच पर...ऐंकर की भूमिका निभाई थी...टीम 200 से अधिक रनों से जीती...यह बकवास है।"