यह बदलाव की बयार का बड़ा संकेत है: केजरीवाल की ज़मानत पर आदित्य ठाकरे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने 'X' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "देश में तानाशाही शासन के खिलाफ अरविंद केजरीवाल जी को न्याय और राहत मिलना बदलाव की बयार का एक बड़ा संकेत है।" आदित्य ने कहा, "हम अपने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।"

Load More