यह बहुत ही भयानक है: वायरल हुए अपने डीपफेक वीडियो को लेकर अभिनेत्री रश्मिका मंदणा
अभिनेत्री रश्मिका मंदणा ने ऑनलाइन वायरल हुए अपने डीपफेक वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बहुत ही भयानक है। उन्होंने कहा, "अगर मेरे साथ यह स्कूल/कॉलेज में हुआ होता तो मैं सच में इसकी कल्पना भी नहीं कर सकती कि मैं इससे कैसे निपटती?" वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने डीपफेक टेक्नोलॉजी को 'खतरनाक' बताया है।