यह बिहार के लोगों की जीत है: बिहार में जातीय जनगणना होने के फैसले पर तेजस्वी
बिहार में जातीय जनगणना होने के फैसले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा, "यह बिहार के लोगों की जीत है।" उन्होंने कहा कि बिहार एक पिछड़ा और गरीब राज्य है इसलिए जनगणना में मदद के लिए केंद्र सरकार को आर्थिक रूप से सहयोग करना चाहिए। बकौल तेजस्वी, "यह सर्वे बिहार की जनता के हित में है।"