यह बीजेपी की मानसिकता दर्शाता है: महाराष्ट्र में किसी महिला को मंत्री नहीं बनाने पर सुप्रिया
महाराष्ट्र में 40 दिन बाद कैबिनेट विस्तार होने पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र...महिलाओं को आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य था...दुख की बात है कि शपथ लेने वाले 18 मंत्रियों (शिंदे गुट से 9 और बीजेपी से 9) में किसी महिला ने...शपथ नहीं ली।" उन्होंने कहा, "यह बीजेपी की मानसिकता को...दर्शाता है।"