यह भारत मां बोल रही हैं: आर्यन मिश्रा की मां के 'मुसलमान समझकर गोली मारी' बयान पर खेड़ा
फरीदाबाद (हरियाणा) में गोरक्षकों द्वारा गो-तस्कर समझकर मारे गए छात्र आर्यन मिश्रा की मां के 'मुसलमान समझकर गोली मार दी गई' बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है, "यह आर्यन की मां नहीं...यह साक्षात भारत मां बोल रहीं हैं।" आर्यन की मां ने कहा है, "मुसलमान क्या इंसान नहीं हैं? मुसलमान हमारे भाई नहीं हैं क्या?"