यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में महानतम शतकों में से एक है: नीतीश के शतक पर गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत के ऑल-राउंडर नीतीश रेड्डी के शतक जड़ने पर कहा है, "यह शतक भारतीय क्रिकेट के इतिहास में महानतम शतकों में से एक है।" रेड्डी फिलहाल 176 गेंदों में 105 रन बनाकर नाबाद हैं। रेड्डी ने अपनी शतकीय पारी में एक छक्का व 10 चौके लगाए हैं।