यह भारत में निवेश का सबसे अच्छा समय है: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के एजेंडा में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वर्चुअली आयोजित हुए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दावोस एजेंडा में कहा, "यह भारत में निवेश करने का सबसे बेहतर समय है।" उन्होंने कहा, "आज भारत ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस को बढ़ावा दे रहा है...सरकार के दखल को कम से कम कर रहा है...आज भारत में दुनिया में तीसरे नंबर के सबसे ज़्यादा यूनिकॉर्न हैं।"