यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू को देश की अगली राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं। आज वे उनके बीच से निकलकर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची हैं।" बकौल राजनाथ, यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है।

Load More