यह मुझे परेशान करता है: 'आफरीन-आफरीन गर्ल' कहलाने पर लीज़ा रे
अभिनेत्री लीज़ा रे ने 'आफरीन-आफरीन गर्ल' कहे जाने पर कहा है कि उन्हें इससे परेशानी होती है। उन्होंने कहा, "इस गाने ने मेरे करियर को ऊपर उठाया...लेकिन 25-26 साल बाद...अभी भी लोग मुझे इसी से पहचानते है...।" लीज़ा ने कहा, "मेरे पास और बहुत काम है... चाहती हूं कि जो मैं आज हूं लोग मुझे उससे पहचानें।"