यह मिथक है कि पेशाब के तुरंत बाद पानी पीने से किडनी की बीमारियां हो सकती हैं: डॉक्टर
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर अमरेंद्र पाठक के मुताबिक, यह मिथक है कि पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीने से किडनी की बीमारियां हो सकती हैं। बकौल डॉक्टर, केवल उन मरीज़ों को रात में पेशाब करने के बाद कम पानी पीने की सलाह दी जाती है जिन्हें रात में बार-बार पेशाब करने के लिए जाना पड़ता है।