यह मैन मेड गिरावट है जिसके ज़िम्मेदार ट्रंप हैं, ऐसे बाज़ार में न बनें हीरो: मार्केट एक्सपर्ट
मिडल ईस्ट युद्ध के बीच शेयर बाज़ार में गिरावट को लेकर CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग-एडिटर अनुज सिंघल ने निवेशकों को आगाह किया है। उन्होंने कहा, "इस बाज़ार में हीरो ना बनें..पैसा खोने में कोई मज़ा नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "यह मैन मेड गिरावट है...जिसके ज़िम्मेदार ट्रंप (अमेरिकी राष्ट्रपति) हैं। कौन कह सकता है कि ट्रंप का अगला कदम क्या होगा।"