यह मेरा असली टाइटल है: 'टीम इंडिया में गजनी कौन है' सवाल पर रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पूछे गए सवाल 'टीम इंडिया का गजनी कौन है' पर कहा है, "यह मेरा असली टाइटल है।" शो के प्रोमो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित के साथ सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और अक्षर पटेल भी नज़र आ रहे हैं।