यह मेरा पहला पैरालंपिक्स है, देश को पदक दिलाकर अच्छा महसूस कर रही: शीतल देवी
पेरिस पैरालंपिक्स में भारतीय पैरा आर्चर शीतल देवी और राकेश कुमार ने मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में कांस्य पदक जीता है। इस पर पैरा आर्चर शीतल ने कहा, "वास्तव में, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। यह मेरा पहला पैरालंपिक्स है और मैंने देश को पदक दिलाया।" शीतल के विनिंग मोमेंट का वीडियो भी वायरल हुआ था।