यह मेरे माता-पिता के लिए है: 11 साल की उम्र में अनाथ हुए ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत
पेरिस ओलंपिक्स में फ्रीस्टाइल 57-किलोग्राम भारवर्ग इवेंट में कांस्य पदक जीतने के बाद 21-वर्षीय भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने कहा है कि यह मेडल उनके माता-पिता के लिए है। दरअसल, अमन ने 10-साल की उम्र में मां और उसके एक साल बाद पिता को खो दिया था। उन्होंने कहा, "उन्हें (माता-पिता) यह तक नहीं पता कि...मैं रेसलर बन गया हूं।"