यह मेरी हैसियत से ऊपर का सवाल है: 'भारतीय टीम पाक क्यों नहीं गई' पर पत्रकार से हार्दिक पंड्या
दुबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या से कहा, "पाकिस्तानी आवाम भी चाहती थी कि इंडिया वहां (पाकिस्तान) आकर खेले, आप इस पर क्या कहेंगे?" इस पर पंड्या ने कहा, "हम पाकिस्तान क्यों नहीं गए? यह मेरी हैसियत से ऊपर का सवाल है।" भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती है।