यह महज़ अफवाह है: ₹2.50 लाख सैलरी मिलने की खबरों पर तैमूर की नर्स ललिता
ऐक्टर सैफ अली खान और ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर की नर्स ललिता डिसिल्वा ने हर महीने करीब ₹2.50 लाख सैलरी मिलने की खबरों को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि यह सब महज़ अफवाह है। उन्होंने कहा, "₹2.50 लाख? काश मैं इतनी सैलरी ले रही होती, मेरी इच्छा है। आपके मुंह में घी-शक्कर।"