यह मज़ेदार प्रयोग होगा: 'हेरा-फेरी 3' का निर्देशन करने की संभावना पर कुणाल खेमू
ऐक्टर कुणाल खेमू ने फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' की सफलता के बाद 'हेरा-फेरी 3' का निर्देशन करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा है, "मुझे नहीं पता।" उन्होंने कहा कि अगर उन्हें 'हेरा-फेरी 3' का निर्देशन करने को मिलता है तो यह एक 'मज़ेदार प्रयोग' होगा। कुणाल खेमू ने हाल ही में 'मडगांव एक्सप्रेस' से निर्देशन में डेब्यू किया है।