यह युवाओं में विश्वास और उत्साह बढ़ाएगा: पीएम के 10 लाख नौकरियों के एलान पर राजनाथ सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले डेढ़ साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के एलान की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सराहना की है। उन्होंने कहा, "भारत के युवाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा निर्णय लेते हुए सभी सरकारी विभागों में...भर्ती...का निर्देश दिया है।" बकौल सिंह, यह युवाओं में विश्वास और उत्साह बढ़ाएगा।