यह राज्य प्रायोजित हत्या है, कर्नाटक के सीएम इस्तीफा दें: बेंगलुरु में भगदड़ पर बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की हुई मौत पर कहा है, "यह राज्य प्रायोजित हत्या है।" उन्होंने कहा, "यह मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री के स्तर पर बहुत बड़ी चूक हुई है। उनका तुरंत प्रभाव से इस्तीफा होना चाहिए।"